हैदराबाद : तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां यादद्री भुवनगिरी ज़िले में आलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन आलेर स्टेशन की सीमा के अंदर थी, तब उसके S5 कोच में आग लग गई। आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरि में अलेर रेलवे स्टेशन के पास थी। उसी समय उसमें आग लगने की सूचना मिली। ट्रेन में यह आग कोच एस 5 में लगी थी। ट्रेन को वहीं पर रोका गया और जरूरी कदम उठाए गए।

लोगों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में धुआं निकलते देखा। जब तक कुछ समझ पाते, अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोगों में दहशत फैल गई। यात्री चीख-पुकार करके यहां-वहां भागने लगे। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। यात्रियों से सुरक्षित उतारा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

माना जा रहा है कि चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version