दिल्ली/मुंबई:लाखों रुपए की सुपर बाइक और उस पर फर्राटा भरती जिंदगी, लेकिन जरा सी चूक और सीधे मौत. देश की राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई से सुपर बाइक के हादसों से जुड़ी दो घटनाओं एक बड़ी सीख दे रही है. दिल्ली-मुंबई की इन दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर बाइक सड़क पर पड़ी रही, लेकिन इंसान ऊपर पहुंच गया. हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए. जो यह बता रहे है कि टक्कर कितनी तेज थी. इससे इस बात अंदाजा भी लग रहा है कि आखिर इतनी जल्दी किस बात की?

मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर आज तड़के रफ्तार का कहर दिखा. आज सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव पर तेज बाइक सवार ने सिग्नल जम्प कर दो स्कूटर सवार और सड़क पार कर रहे बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में बाइक सवार पुरुष, महिला और बुज़ुर्ग समेत 3 की मौत हो गई.

दिल्ली में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रफ्तार का कहर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बीती रात दिल्ली की सड़कें दो नौजवानों के खून से लाल हो गईं. घटना भलस्वा थाना इलाके के मुकुंदपुर फ्लाईओवर की है, जहां एक बेकाबू बाइक सीधे फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर के किनारे बनी दीवार भी टूट गई. टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक बेसुध हो गए. जबकि एक तो तेज टक्कर के कारण बाइक से उछल कर नाले में जा गिरा. 

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवाल दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों में से एक की पहचान संगम विहार निवासी 22 वर्षीय सैफ खान के रूप में हुई है.

टक्कर इतनी तेज की फ्लाईओवर की दीवार टूटी

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version