राजनांदगांव। स्वर्गीय उपेंद्र साहू की स्मृति में संगम कप ग्रामीण एवं वार्ड स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का आयोजन जालि खाता मैदान में 22 दिसंबर से किया जा रहा है। स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार 22 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये रखा गया है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने किया। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष रामटेके व उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने की। वहीं पार्षद संतोष पिल्ले, ऋषि शास्त्री, सचिन दूरहाटे, मधुकर बंजारी, अवधेश प्रजापति, भागचंद साहू, एजाज उल रहमान, राजा गुप्ता और गरबेज सिंह माखीजा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्पर्धा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर हेमा देशमुख ने कहा स्वस्थ जीवन व स्वस्थ सेहत के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं किसी भी स्वस्थ स्पर्धा में हिस्सा लेने से आंतरिक शक्ति का विकास होता है। खेल हमेशा टीम भावना से खेला जाना चाहिए। किसी भी स्पर्धा में एक की जीत होती है, तो दूसरे की हार, लेकिन हार से भी सीख लेकर हमें नई इच्छाशक्ति के साथ अगले पड़ाव में जीत के प्रति ईमानदारी से मेहनत करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर 8 ओवर का पहला मैच वार्ड-10 शांतिनगर और वार्ड-18 तुलसीपुर के बीच खेला गया। स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर संगम क्रिकेट क्लब के सदस्य कमलेश चंद्राकर, कमलेश चौरसिया, पिंटू, छोटू, डैनी सिंह राजपूत, चिंटू, राजा, रूपेंद्र, माग्रे, नवीन साहू, अंकुर साहू, महेन्द्र यादव, आकाश खरसिया, लव कुमार पांडे, बिट्टू, रोशन रजक, कौशल, किशन साहू, कोमल राजपूत, रजा कुरैशी, वरूण साहू, साहिल, सुनवानी, गोपाल देवांगन गोविंदा, राहुल सिंह, राहुल खोब्रागढ़े, श्रेष्ठ मेश्राम आदि उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version