नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के लाभ के लिए ‘छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023′ में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इन अधिकारियों को उनके करियर में पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की उपलब्धता का इंतज़ार नहीं करना होगा । नए नियम ’24-अ’ के तहत, निर्धारित अर्हताकारी सेवा अवधि पूरी करते ही अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर अगला उच्चतर वेतनमान स्वतः ही प्रदान कर दिया जाएगा ।

इस ऐतिहासिक निर्णय से अधिकारियों को पदोन्नति की प्रक्रिया में होने वाले वित्तीय नुकसान से बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उनका वेतनमान पद की कमी के कारण नहीं रुकेगा । अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान मिल चुका है, उन्हें भविष्य में पद उपलब्ध होने पर सीधे संबंधित पदनाम (Designation) सौंप दिया जाएगा, जिसके लिए दोबारा किसी चयन समिति की अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होगी ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version