कोर्ट में परिवारिक विवाद के केस के तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीच सड़क पर पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ लिया और जोरदार तमाचा मार दिया. यह वाकया बिहार के मुंगेर जिले का है. जानकारी में सामने आया कि तारापुर की ममता देवी की शादी साल 2002 में जिले के ही रामनगर थाना अंतर्गत नौआगढ़ी कंतपुर निवासी दिनेश से हुई थी पर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद गहराता ही गया. इस बीच तीन बच्चो की मां ममता देवी, पति और ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आ गई. पति-पत्नी के बीच रिश्ता इतना बिगड़ गया कि मारपीट से लेकर परिवारिक विवाद तक का केस न्यायालय में हो चुका है. वहीं, बुधवार को उसी केस में तारीख पर दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे थे और जब दोनों बाहर निकले तो कोर्ट परिसर में फिर से दोनों का आमना सामना हो गया. पत्नी ममता देवी ने बीच सड़क पर ही पति का कॉलर पकड़ कर भला-बुरा कहने के साथ अपने ऊपर हुए प्रताडऩा को लेकर हंगामा किया और पति के साथ मारपीट करने लगी. इस मामले में पूछे जाने पर ममता देवी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी के बाद से दोनों के रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं. हमेशा किसी न किसी बात को लेकर पति और ससुरालवालों के द्वारा प्रताडि़त करने के साथ-साथ मारपीट की जाती है जिसके बाद से ही वह दो बच्चों के साथ अकेली अपने मायके में रह रही है. बच्चों की परवरिश के लिए पति के द्वारा एक भी पैसा नहीं दिया जाता. यहां तक कि मायके से मिले सारे बर्तन भी पति के द्वारा छुपा दिए गए जिससे वो काफी परेशान है. वहीं, पति दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के द्वारा परिवारिक विवाद का मुकदमा दायर किया गया है और मुंगेर न्यायालय में केस चल रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version