दिल्ली- राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसका गवाह बना इसी दंपत्ति का 4 साल का बेटा. वो मासूम जिसे अभी ठीक से बोलना भी नहीं आता, उसने अपनी आंखों के सामने अपनी मां की जान जाते देखी. जिस पिता के कंधों पर बैठकर वह दुनिया देखने का सपना देखता था, उसी पिता को उसने अपनी मां का ‘जल्लाद’ बनते देखा. ये वारदात 29 अप्रैल देर शाम की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बीती शाम सोनिया विहार के 5वें पुश्ते पर स्थित एक मकान में जब चीखें सुनाई दे रही थीं, तब घर के एक कोने में खड़ा 4 साल का मासूम सहमा हुआ सब देख रहा था. कमरे के भीतर उसका पिता अपनी 31 साल की पत्नी पर बेरहमी से प्रहार कर रहा था. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद खौफनाक था. महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी और वह मासूम बच्चा अपनी मां के निर्जीव शरीर के पास गुमसुम खड़ा था. उसकी आंखों में वो खौफ था जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.

सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो फर्श पर खून बिखरा था. पुलिस ने तुरंत महिला को उठाया और जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले गई. पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि शायद सांसें बाकी हों, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही कह दिया- ‘ब्रॉट डेड’. यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उस मां ने अपने बच्चे के सामने दम तोड़ दिया था. पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं वे बताते हैं कि उसे कितनी बेरहमी से पीटा गया था.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार होने की जुगत में था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे इलाके से ही दबोच लिया. पुलिस ने FIR नंबर 104/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घर से वो तमाम सबूत जुटाए हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उस शाम उस बंद कमरे में कितनी क्रूरता हुई थी.  

पुलिस अब इस मामले में सबसे अहम गवाह यानी उस 4 साल के बच्चे की मदद ले सकती है. जिसके लिए पहले उसकी काउसलिंग की जाएगी. कानून के जानकारों का मानना है कि बच्चे का बयान इस केस को बेहद मजबूत बना सकता है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घर में किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. क्या वह मामूली झगड़ा था या पति ने पहले से ही हत्या की साजिश रच रखी थी? फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version