पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम आज (शुक्रवार) सुबह कपूरथला में दिया गया। जहां पर गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपी के शव को  सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया है।

सामने से आकर की फायरिंग

मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी। गोली सीधे गोपी के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

काहलवां हत्याकांड का था अंतिम गवाह

गौरतलब है कि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह भी था। वहीं आपको बता दें कि इस केस में अन्य गवाह मुकर चुके थे लेकिन गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नहीं मुकरा था। 

गैंगस्टर डोनी बल ने ली जिम्मेदारी

वहीं जानकारी मिली है कि, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल न ली है। डोनी बल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ”आज जो ढिलवां में गोपी निज्जर की हत्या हुई है हम डोनी बल, मोहब्बत रंधावा, अमर खाबे, प्रभ दस्सुवाल, बिल्ला मंगा और शगनप्रीत जिम्मेदारी लेते हैं। ये बंदा हमारे भाईयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था और ये हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ जुड़ा हुआ है। इसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर खुशी मनाई थी। यही नहीं इसने हमारे भाई गोरे के हत्यारों को पनाह दी थी। हमारे भाई विक्की गौंडर को बारे में सोशल मीडिया पर बुरा बोलता था। हमने आज इसका बदला ले लिया। चेतावनी देते हुए गैंगस्टर ने कहा कि, जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते है, वह भी अपनी तैयारी रखें। वाहेगुरु मेहर करे…वेट एंड वॉच…टू वी कॉन्टीन्यू…31 और बचे। फिलहाल पंजाबी केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version