रायपुर, कुर्मी क्षत्रिय जाति के लोगों की उपेक्षा को ध्यान में रखते हुए, सन् 1894 में ही फर्रुखाबाद निवासी तत्कालीन समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध वकील बाबू गेन्दन लाल सिंह की अध्यक्षता में, समाज के लोगों को संगठित करने हेतु लखनऊ में ‘अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा’ का प्रथम महाधिवेशन आयोजित किया गया। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सरकारी उपेक्षा के शिकार समाज के लोगों को संगठित करने के लिए द्वितीय अधिवेशन वर्ष 1895 में अध्यक्ष बाबू नंद लाल की अध्यक्षता में लखनऊ में संपन्न हुआ।
समाज के लोगों की उपेक्षा एवं समाज के लोगों को संगठित करने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 10 मई 2026, रविवार को जिला कबीरधाम के जलेश्वर महादेव प्रांगण, डोंगरिया (खरहट्टा) में आयोजित विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में चर्चा की जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार करेंगे।
दिग्गज राजनेताओं और समाजसेवियों का लगेगा जमावड़ा
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री, तोखन साहू, राज्य मंत्री टंकराम वर्मा, सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद एवं विधायक शिरकत करेंगे। इनके साथ ही समाज के विभिन्न प्रकोष्टों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।