जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस दुखद घटना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस हादसे में जिम्मेदार पाए गए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज (एफओए) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं. इसके अलावा होटल मैकएल रिसॉर्ट एंड बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को भी कर्तव्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है.

हादसे में दोषी किसी भी व्यक्ति को नहीं जाएगा बख्शा- मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को मुख्यालय से अटैच किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस हादसे में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version