आईपीएल 2026 के 44में मुकाबले में आज (दो मई) चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम सात बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर अंकतालिक में अपनी स्थिती को मजबूत करें. फिलहाल टूर्नामेंट के 43 मुकाबले बीत जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने आठ मुकाबलों में पांच हार और तीन जीत के बाद छह अंक (-0.121) लेकर अंकतालिका में सांतवें पायदान पर स्थित है. वहीं मुंबई की टीम अपने नौ मुकाबलों में छह हार और दो जीत के बाद चार अंक (-0.784) लेकर नौवें पायदान पर काबिज है.

