अमलेश्वर (पाटन)। आज मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बड़े बुजुर्गों का सम्मान अमलेश्वर के तिवारी मैरेज पैलेस में रखा गया था। जिसमें ओएसडी आशीष वर्मा के कर कमलों द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव एवं उपाध्यक्ष अशोक साहू ब्लॉक कांग्रेस पाटन ब्लॉक कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी कौशल चंद्राकर जॉन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती राम भाई सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद पंचायत पाटन के सदस्य रमन टिकरिहा, रूपचंद साहू, जोन प्रभारी संजय यदु ,सेक्टर प्रभारी उमेश साहू एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर पाटन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये आशिष वर्मा ने बधाई देने के लिए आये हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी सरकार हमारे पाटन क्षेत्र के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करने में कोई कमी नहीं आने देगी, साथ ही भूपेश सरकार के सुघ्घर दो साल पूरा होने के लिये भी सभी लोगों को बधाई दिये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पिछले पंद्रह साल राज करने के बदले वर्तमान कांग्रेस सरकार के पूरे पच्चीस साल राज करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का मंच संचालन ओमप्रकाश साहू, डोमन यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेसी अमलेश्वर के सभी युवाओं विकास वर्मा किशोर निषाद सुमित ठाकुर विष्णु यादव सुमन निषाद धनेश्वर साहू गिरधर साहू गिरजानंद साहू लकी साहू भागी साहू मोहन बसंत सिंगौर अमृत राजपूत एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के जन्मदिन पर हुआ बड़े बुजुर्गों का सम्मान, बधाईयां देने वालों का लगा तांता…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
