नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। देवीदर्शन नामक निजी बस सवारियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। नूरपुर के न्याजपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक हो गया, इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार दिया जा रहा है।
घायल यात्रियों सहित बस ड्राइवर को भी उपचार दिया जा रहा है व उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस में अधिकतर सवारियां जिला चंबा की बताई जा रही हैं।

