पिंक सिटी जयपुर में देर रात एक बार फिर आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला. इस दौरान आंधी की वजह से बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया. जो हादसे का कारण बन गया. तार गिरने के बाद करंट की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है.

शहर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में बाइक सवार युवक की मौत हुई है. हादसे के बाद यहां बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट गया है. जवाहर नगर कच्ची बस्ती समेत कई इलाकों में मकान के कुछ हिस्से भी गिर गए हैं. मकान, होर्डिंग्स और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आने की खबर है. 

कई जगह गिरे बिजली के खंभे

आंधी और बारिश से कई जगहों पर बिजली के खंभे भी सड़क पर गिर गए. जयपुर में रात भर रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई है. बे-मौसम बरसात ने जहां एक तरफ गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी तरफ यह तमाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. आंधी और बारिश से लोगों का काफी नुकसान हुआ है. 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी जयपुर के साथ राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम इसी तरह का बना रहा. राजधानी के अलावा तमाम अन्य जिलों में भी आंधी और बारिश का असर देखने को मिला है.

आंधी-बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

आंधी-बारिश ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के बड़े हिस्से में आज भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है.

राजधानी के कई इलाकों में पेड़ गिरने से भी सड़के बंद नजर आईं. जिसका असर यातायात पर भी दिखाई दिया है. प्रशासन द्वारा सड़कों से मलबा हटाने के प्रयास सुबह से ही शुरू कर दिए गए हैं. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version