सुकमा। सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभड़ की खबर मिल रही है। मुठभेड़ में आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। मौके से नक्सली भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। तभी जंगल में छुपे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। वहीं नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। कुछ देर के बाद नक्सली पेड़ों की आड़ लेकर वहां से भाग निकले। मौके पर जवानों की टीम ने नक्सली कैम्प से कई सामग्री बरामद किया। एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आईईडी की चपेट में आए जवान को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What's Hot
सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान हुआ घायल, नक्सली सामग्री बरामद
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
