अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी प्रेम की चर्चाओं के बीच गाजीपुर के नवापुरा घाट पर एक अलग ही स्वाद की कहानी लिखी जा रही है. गुजरात के अहमदाबाद में करीब 20 साल तक हुनर सीखने वाले अभिषेक अब अपनी खास अहमदाबादी तड़के वाली झालमुड़ी से स्थानीय लोगों को दीवाना बना रहे हैं. उनके ठेले पर मिलने वाली चटपटी झालमुड़ी और सेवपुरी का राज है उनका अनोखा मसाला, जो हर किसी को बार-बार लौटने पर मजबूर कर देता है. ₹10 से ₹20 में मिलने वाला यह स्वाद न सिर्फ किफायती है, बल्कि रोजाना सैकड़ों प्लेट बिकने के साथ अभिषेक के लिए अच्छी कमाई का जरिया भी बन चुका है.
गुजरात का स्वाद, गाजीपुर में धमाल, अभिषेक की झालमुड़ी के दीवाने लोग
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

