Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी सहित अन्य जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
आपदा प्रबंधन टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें। किसानों और यात्रियों को विशेष सतकर्ता बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उत्तराखंड के 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

