चेन्नै: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार कई मायनों में खास है। एक नई पार्टी ने एमके स्टालिन जैसे दिग्गज को चित कर दिया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत के साथ-साथ एक ऑटो ड्राइवर की जीत की भी चर्चा हो रही है। रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय धामू ने जीत हासिल की है। विजय धामू को पहली बार टीवीके ने टिकट दिया था और उन्होंने डीएमके और एआईएडीएमके के धुरंधरों को हरा दिया है।

के विजय धामू को मिले 55,000 से अधिक वोट

टीवीके ने रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर के विजय धामू को टिकट दिया था। उन्हें 55000 से ज्यादा वोट मिले हैं। विजय धामू ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 14000 वोटों से चुनाव हराया है। उन्होंने डीएमके के सुबैर खान को हराया है। साथ ही चुनाव में उन्होंने एआईएडीएमके के धाकड़ विधायक डी जयकुमार को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। वह रोयापुरम से पांच बार के विधायक थे।

फैन क्लब के जरिए किया है काम

दरअसल, विजय धामू लंबे समय से एक्टर विजय के नाम पर इलाके में फैन क्लब चलाते हैं। वह आम आदमी के रूप में उनके लिए प्रचार करते रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप हमें नए चेहरे कह सकते हैं लेकिन सालों से हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version