पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बंगाल में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बंगाल के अगले सीएम हो सकते हैं।

9 मई की तारीख क्यों चुनी गई

दरअसल, 9 मई को रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन होता है। भाजपा अध्यक्ष ने ऐलान किया कि उसी दिन भाजपा का कोई नेता बंगाल सीएम पद की शपथ लेगा। बीजेपी नेता और बंगाल पार्टी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकरी दी। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

जीत पर पीएम मोदी क्या बोले?

बंगाल में जीत के बाद अपने भाषण में पीएम मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा का संकल्प ऐसा बंगाल बनाना है ‘जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’, जो गुरुदेव टैगोर की अमर पंक्तियों की भावना को दर्शाता है। जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

जीत के अहम फैक्टर

बीजेपी की जीत में सबसे बड़ा फैक्टर उनका जमीनी स्तर पर काम करना रहा। साथ ही ममता बनर्जी की 15 साल सत्ता में रहने के बाद जनता का टीएमसी से मोह भंग होना भी एक मुख्य कारण रहा। बीजेपी लगातार घर-घर जाकर बीजेपी के लिए काम करती रही। संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को तैयार करना और लगातार चुनावी रणनीति पर काम करना, इन सबने मिलकर यह नतीजा दिया।

ममता बनर्जी हार गई चुनाव

इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट भवानीपुर विधानसभा सीट पर रहा। ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच यहां कांटे का मुकाबला था। काउंटिंग में भी दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी लेकिन लेकिन अंत में BJP प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version