खंडवा। हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता हूँ मिटाता हूँ। गीत नया गाता हूँ- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की ये पंक्तियाँ कोरोना काल में हमारी प्रेरणा रहें और हमने महामारी में सेवा कार्य का नया गीत रचा है। लायन्स क्लब खंड़वा के ऐसे कोरोना योद्धाओं का आज मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा सम्मान किया जा रहा है। ये उदगार संघ के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष पंकज कुमार लाड ने व्यक्त किये। कोरोना योद्धा के रूप में पुलिसकर्मी एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इसी श्रृंखला में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व में संघ के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित लायंस भोजन सेवा केंद्र पहुंचकर लायंस क्लब एवं लायनेस क्लब खंडवा के सदस्यों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया। कोरोना संकट काल के दौरान क्लब के सदस्यों ने नागरिकों साथ कर्मियों पुलिस कर्मियों एवं कोरोना में कार्यरत सेवियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक करते हुये मास्क, सैनेटाइज, जूते, चप्पलें एवं खाद्य सामग्री वितरण का जिम्मा लिया। इस महामारी के दौरान जहां दूर तक कोई साथ दिखाई नहीं दे रहा था वही लायंस क्लब सदस्यों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए भोजन की व्यवस्था कर अनेक सराहनीय कार्य किए।यह सम्मान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ द्वारा बीएस पटेल बीड़ी परिवार के सौजन्य से वितरित किए जा रहे हैं। संघ द्वारा अध्यक्ष प्रमोद पुरी, नारायण बाहेती, गांधी प्रसाद गदले, प्रशांत रामस्नेही, रितेश कपूर, घनश्याम वाधवा, एनडी पटेल, आशा उपाध्याय, राजीव शर्मा, वसीम कुरेशी, हर्षा ठाकुर, डां आशाराम पटेल, अशोक नावानी, मनीषा पाटिल, महेश पटेल, अरुण भट्ट, सनत श्रीमाली, रीता मौर्य, हेमलता पालीवाल, आशा मालवीया आदि सदस्यों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डिस्टिक चेयरमैन नारायण बाहेती ने सम्मान प्राप्त करने पर क्लब सदस्यों की ओर से मध्यप्रदेश मीडिया संघ का आभार व्यक्त करते हुए इसे संघ का सराहनीय कार्य बताया। इस प्रोत्साहन से सेवा कार्य को और गति मिलेगी। इस अवसर पर मप्र मीडिया संघ व खंडवा पत्रकार संघ संरक्षक संजय चौबे, जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला, सुनील जैन, पंकज लाड़, गोपाल गीते, नदीम रायल, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, इमरान खान, अभिनेश सिंह, कन्हैया मंडलोई, अनवर मंसूरी, शेख रहीम, नासिर खान, हेमंत जोशी, नितिन झंवर, शेख रेहान, नारायण प्रजापति, जावेद खान, सुनिल पटेल सहित संघ के सदस्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version