कोरिया। ब्रिटेन से पहुंचे 2 लोग की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आ गई है। दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले लौटे 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन की भी जांच की जाएगी। बता दें कि 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच कुल 33 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। यूके में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन फैलने के बाद अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। वहीं यूके से रायपुर लौटे 5 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये कहां हैं इस संबंध में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। विदेश से आए लोगों को ढ़ूंढऩे में नाकाम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब पुलिस की मदद मांगी है। इन पांचों लोगों की तलाश के लिए पुलिस को सभी नंबर सौंप दिए गए हैं। अब पुलिस इनकी पतासाजी करके स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देगा। रायपुर सीएमएचओ मीरा बघेल ने पुलिस को नंबर दिए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कई लोग विदेश से लौट कर घूमने निकल गए हैं, अब इनके लौटने पर जांच कराई जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version