नारायणपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 1880 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में 14 एक्टिव केस हैं। जिनका उपचार जारी है, और बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन भी किया गया है। जिले में जिला चिक्तिसालय नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर, धौड़ाई, छोटेडोंगर, धनोरा एवं मोबाईल मेडीकल टीम द्वारा लोगो के सेम्पल लिए जा रहे है। कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना संदिग्ध मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है। कोविड केयर सेंटर में किए गए बेहतर इंतजाम-कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु कोविड केयर सेंटर बनाए गए। प्रशासन द्वारा सभी कोविड केयर सेंटरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन एवं दवाइयाँ देने, आयुष औषधियों का प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराया जा रहा है। फलस्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सभी कोविड केयर सेंटर एवं क्वारेंटाइन केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सतत मानिटरिंग की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version