महासमुंद। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणों पर 297 बोरा धान अर्थात् (118.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। जिसमें दो स्वराज माजदा वाहन भी शामिल है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें तहसील बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी श्री दौलत दुबे से 35 बोरी धान एवं ग्राम लमकेनी निवासी श्री मेघनाथ दीवान से 12 बोरी धान जप्त किया गया।इसी प्रकार से तहसील बसना से अंतर जिला 125 व 125 बोरी के कुल 250 बोरी धान ले जाती हुई दो स्वराज माजदा वाहन को को भी जब्त किया गया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
