दिल्ली, आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा। दिल्ली अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है, लेकिन केकेआर ने दमदार कमबैक किया और लगातार तीन मैच जीते हैं। ऐसे में केकेआर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेगी, लेकिन दिल्ली को उसके घर पर हराना आसान नहीं होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन दिल्ली में काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिले हैं। इस मैदान पर खेले गए आखिरी छह टी-20 मैचों में से पांच बार रन का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

वहीं, सिर्फ एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि डीसी ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से कोलकाता का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स— अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख और काइल जैमिसन।

केकेआर— अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरुन ग्रीन, फिन एलन, मथिशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, टिम सिफर्ट, आकाश दीप और मुजरबानी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version