पश्चिम बंगाल में आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होनी है. बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक बनाया गया है. वहीं बिप्लव कुमार देव सह पर्यवेक्षक हैं. कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने दो ऐसे सिग्नल दिए हैं, जिनसे बंगाल की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है. 

दरअसल अमित शाह का स्वागत करने के लिए बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे, उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष समेत कई बड़े नेता वहां मौजूद थे, लेकिन अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी की पीठ थपथपाकर बधाई दी. ऐसा उन्होंने सिर्फ शुभेंदु के साथ किया, जबकि वहीं कई और नेता भी मौजूद था. इसे अमित शाह का शुभेंदु के सीएम की रेस में आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल माना जा रहा है. 

इसके अलावा अमित शाह जब कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना हुए तो वह शुभेंदु अधिकारी के साथ एक ही गाड़ी में रवाना हुए. इस बात से अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने शुभेंदु अधिकारी का नाम सीएम के पद के लिए फाइनल कर लिया है. आज शाम करीब चार बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि आखिर बीजेपी बंगाल में विकास के लिए किसे अपना मजबूत दावेदार मानती है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंच चुके हैं. जानकारी सामने आई है कि वे भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा. राज्य में सरकार बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है.भाजपा विधायक दल की बैठक में सदन के नेता को चुना जाएगा. इस प्रक्रिया से ही अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा. पार्टी पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है, इसलिए पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेता इस चुनाव प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं.

विधानसभा को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी

पिछली पश्चिम बंगाल विधानसभा का औपचारिक कार्यकाल गुरुवार को ही खत्म हुआ. इसके बाद राज्यपाल ने 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी किया.हालांकि, विधानसभा भंग होने के बावजूद, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पदनाम ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री’ ही रखा है. वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ‘एक्स’ जैसे प्लेटफॉर्म पर खुद को अभी भी मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर ही बता रही हैं.हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ममता बनर्जी खुद अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार किया था.

पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. पार्टी ने 293 सीटों में से अकेले 207 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की. भाजपा ने 2021 में जीती गई अपनी सभी 77 सीटें बरकरार रखीं और 130 नई सीटें अपने खाते में जोड़ीं.फिलहाल, पश्चिम बंगाल में भाजपा नई सरकार के गठन की तैयारियों में जुट चुकी है और विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का भी ऐलान होगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version