राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को आईपीएल मुकाबले में रोमांचक टक्कर होगी। दोनों टीमें प्लेऑफ का अपना दावा और मजबूत करने की कोशिश करेंगी। दोनों के एक समान 12-12 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर गुजरात से आगे है। जीत ही हैट्रिक से गुजरात का मनोबल बढ़ा हुआ है। राजस्थान के लिए उसको रोकना आसान नहीं होगा। राजस्थान ने पिछले पांच में से तीन मुकाबले हारे है। पिछले मैच में उसे दिल्ली के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ था। कप्तान रियान पराग ने शानदार पारी खेलकर टीम को दो सौ के पार पहुंचाया था। पर उसके गेंदबाज 225 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए थे। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात को हराने के लिए राजस्थान के गेंदबाजों को एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान की ताकत उसकी बल्लेबाजी खासकर शीर्ष क्रम है।

उसके दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी (404 रन) और यशस्वी जायसवाल (312) पूरी तरह से रंग में है। आईपीएल का मौजूदा सत्र गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में राजस्थान को विशेष कर बीच के ओवरों में अपनी गेंदबाजी की समस्याओं को दूर करना होगा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को नई गेंद से अच्छी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही राजस्थान की आपेनिंग जोड़ी को रोकना होगा। नंद्रे बर्गर को उनका साथ देना होगा। स्पिन का दारोमदार रवि बिश्नोई और रविंंद्र जडेजा पर है। वहीं, गुजरात की टीम इससे खुश होगी कि उसने सही समय पर रफ्तार पकड़ ली है। कप्तान गिल (378 रन) के प्रदर्शन में निरंतरता है। साई सुदर्शन (385) भी अपनी फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। जोस बटलर (335) भी शुरुआत में बेरंग रहने के बाद अब लगातार रंग जमाने लगे हैं। टीम के गेंदबाज भी पूरी तरह से लय में हैं। रबाडा तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई बखूबी कर रहे हैं। रबाडा, कृष्णा और की तेज गेंदबाजी तिकड़ी का प्रदर्शन भी शानदार है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version