बिजनेस डेस्कः पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सेंसेक्स जोरदार बढ़त दर्ज करता है तो कभी बड़ी गिरावट का सामना करता है। बीते एक साल में सेंसेक्स में 2.50% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 50 ने मामूली बढ़त दिखाई है।

इसके बावजूद कुछ ऐसे शेयर रहे हैं, जिन पर बाजार की अस्थिरता का ज्यादा असर नहीं पड़ा। इन कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देते हुए एक साल में 100% से 200% तक का मुनाफा कराया। 

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 मल्टीबैगर शेयरों के बारे में….

फोर्स मोटर्स लिमिटेड

फोर्स मोटर्स के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों की पूंजी को दोगुने से ज्यादा कर दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.92% की बढ़त के साथ 20,878 रुपए पर बंद हुआ।

  • 6 महीने का रिटर्न: 15%
  • 1 साल का रिटर्न: करीब 115%

अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज उसकी रकम लगभग 2.15 लाख रुपए हो जाती।

अडानी पावर लिमिटेड

अडानी पावर का शेयर भी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। शुक्रवार को यह शेयर 2.17% गिरकर 225.15 रुपए पर बंद हुआ।

  • 1 महीने का रिटर्न: करीब 31%
  • 6 महीने का रिटर्न: 50%
  • 1 साल का रिटर्न: 119%

किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड

किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स का शेयर भी बीते एक साल में मल्टीबैगर साबित हुआ है। शुक्रवार को यह शेयर 1727.60 रुपए पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

  • 1 महीने का रिटर्न: 19%
  • 6 महीने का रिटर्न: 80% से ज्यादा
  • 1 साल का रिटर्न: करीब 160%

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड

हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर ने भी निवेशकों को शानदार कमाई कराई। शुक्रवार को यह शेयर 0.13% की बढ़त के साथ 569.05 रुपए पर बंद हुआ।

  • 1 महीने का रिटर्न: करीब 9%
  • 6 महीने का रिटर्न: 68%
  • 1 साल का रिटर्न: 177%

एथर एनर्जी लिमिटेड

एथर एनर्जी का शेयर पिछले एक साल में निवेशकों के लिए “पैसा छापने की मशीन” साबित हुआ। शुक्रवार को यह शेयर 0.83% बढ़कर 915 रुपए पर बंद हुआ।

  • 1 महीने का रिटर्न: 10% से ज्यादा
  • 6 महीने का रिटर्न: 45% से ज्यादा
  • 1 साल का रिटर्न: 203%

एक साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपए का निवेश अब 3 लाख रुपए से ज्यादा हो चुका होता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version