गुवाहाटी: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री की ताजपोशी होने के बाद अब असम में नई सरकार 12 मई को शपथ ग्रहण होगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हिमंत बिस्वा सरमान ने 6 मई को इस्तीफा दे दिया था। वह अभी कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक 10 को होगी।

12 मई को शपथ ग्रहण समारोह

असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई की सुबह 11 बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जा सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, लगभग 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। असम में बीजेपी 2016 में सत्ता में आई थी। सर्वानंद सोनेवाल मुख्यमंत्री बने थे। हिमंता बिस्वा सरमा 2021 में मुख्यमंत्री बने थे।

बीजेपी को मिली 82 सीटें, AIUDF कमजोर

4 मई को घोषित नतीजों में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को बड़ी जीत मिली है। 126 सीटों वाली विधानसभा में का बीजेपी को 82 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 19 और बीओपीएफ को 10 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि एजीपी को 10 और एआईयूडीएफ को दो सीटें मिली हैं। 2026 के चुनावों में बीजेपी को मुख्य रूप से हिंदू वोटों का भारी समर्थन मिला। कांग्रेस को मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल सीटों पर सफलता मिली, लेकिन कुल संख्या बहुत कम रही। AIUDF का जनाधार काफी कमजोर हुआ। असम में बहुमत का आंकड़ा 64 सीटों का है। बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत से अधिक सीटें जीती हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version