रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक जनकल्याण की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के डीपाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई गईं।

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के जरिए वनांचल में निवासरत ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे पहाड़ी कोरवा एवं अन्य जनजातीय समुदाय के लोगों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

शिविर के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य अमले द्वारा मातृ स्वास्थ्य, कुपोषण से बचाव, टीकाकरण और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वच्छता, सामान्य बीमारियों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल को राहतभरा बताते हुए कहा कि अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है, बल्कि गांव के पास ही जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version