नई दिल्‍ली: भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर फिर आयोजित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, परीक्षा रद्द होने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को फिर से रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है और न ही फिर से एग्‍जाम फीस देनी होगी.  

NEET UG 2026 परीक्षा 

  • दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक
  • नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) या NEET (UG) भारत की सबसे बड़ी, अनिवार्य और राष्ट्रव्यापी प्रवेश परीक्षा है, जो MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है
  • परीक्षा की तारीख थी – 03 मई 2026 (रविवार)
  • NEET UG 2026 कुल उम्मीदवार – 22.79 लाख शामिल हुए थे
  • इस बार- 5,432 परीक्षा केंद्र थे
  • कुल शहर – भारत में 551 शहर और विदेश में 14 शहर
  • परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,000 से ज़्यादा ऑब्ज़र्वर तैनात किए गए
  • 674 सिटी कोऑर्डिनेटर शहर-स्तरीय कार्यों की देखरेख
  • परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया

भारत सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि आरोपों की जांच की जा सके. एनटीए ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगा. वहीं, फिर से एग्‍जाम देने वाले छात्रों को दोबारा रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त एग्‍जाम फीस भी नहीं ली जाएगी. इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके फिर आयोजित की जाएगी. फिर से आयोजित परीक्षा की तिथियों और पुनः जारी किए गए प्रवेश पत्र की अनुसूची सहित आगे की सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी.

छात्र घबराएं नहीं, जानें क्‍या करना है?

एजेंसी इस बात को जानती हैं कि परीक्षा दोबारा आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और महत्वपूर्ण असुविधा होगी. NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है. यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि इसका विकल्प उस भरोसे को अधिक और स्थायी नुकसान पहुंचा सकता था. मई 2026 चक्र के लिए पंजीकरण डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्रों को पुन: परीक्षा के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा और परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित की जाएगी. फिर से NEET परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड के शेड्यूल सहित आगे की सभी सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version