आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की दावेदारी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अंतिम चार में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हारते ही प्लेऑफ्स से बाहर होगी KKR

अगर कोलकाता यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहेंगी। वहीं, अगर आरसीबी जीत हासिल करती है, तो उसका प्लेऑफ टिकट लगभग कंफर्म हो जाएगा। दूसरी ओर, अगर केकेआर यह मुकाबला हार जाती है, तो वह आज ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी और आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, हालांकि दोनों टीमों को अभी तीन-तीन मुकाबले और खेलने हैं।

कोलकाता को आरसीबी के बाद गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। लेकिन प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे आज हर हाल में आरसीबी को हराना होगा। अगर अंक तालिका पर नजर डालें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल आठवें स्थान पर है। टीम ने 10 मुकाबलों में से 4 जीते हैं, 5 गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिससे उसे 1 अंक मिला। यानी टीम के कुल 9 अंक हैं।

अगर केकेआर आज का मुकाबला जीत जाती है, तो उसके 11 अंक हो जाएंगे और वह सातवें स्थान पर पहुंच सकती है। इसके बाद टीम के पास तीन मुकाबले बचेंगे। ऐसे में अगर कोलकाता अपने बाकी तीनों मैच जीत लेती है, तो वह अधिकतम 17 अंकों तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी हो सकते हैं।

KKR की राह नहीं आसान

हालांकि, कोलकाता की राह आसान नहीं रहने वाली। टीम को आगे गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है, जो खुद भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन वह दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने की क्षमता रखती है। ऐसे में केकेआर के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version