डेस्क: गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजारों और पेड़ों पर जामुन नजर आने लगते हैं। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह फल सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर इसके बीज आयुर्वेद में लंबे समय से उपयोग किए जाते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जामुन के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में इस सीजन अगर आप जामुन खा रहे हैं, तो इसके बीज फेंकने की बजाय संभालकर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

जामुन के बीज के फायदे

जामुन के बीज में कई ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से जामुन के बीज का पाउडर सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। डॉक्टर बताते हैं कि जामुन के बीज में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसे आयुर्वेद में काफी उपयोगी माना गया है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version