उत्तर प्रदेश – श्रावस्ती में एक शादीशुदा महिला के साथ ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है. इरफान नामक एक युवक पर आरोप है कि उसने शादीशुदा हिंदू महिला को झूठी मोहब्बत का जाल का बिछाकर शिकार किया और फिर पीड़िता से रेप करने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. जब पीड़िता नहीं मानीं, तो आरोपी ने पीड़िता के साथ बनाए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. 

रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है और मामले में जल्द न्याय की मांग की है. पीड़िता के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी इरफान ने प्यार के नाम पर न केवल पीड़िता के साथ बार-बार रेप किया, बल्कि धर्म बदलने के लिए उसको मजबूर किया.

इरफान ने पीड़िता की मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाया

​आरोप है कि इरफान ने शादीशुदा महिला प्रियंका गुप्ता की मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाया. जब उसका पति अर्जुन लाल गुप्ता काम पर होता, तो उसके घर पहुंच जाता था. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर 6 महीनों तक दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे. पीड़िता के मुताबिक जब वह गर्भवती हुई, तो रुबीना नामक एक महिला की मदद से आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी कराया.

सब्जबाग दिखाकर शादीशुदा को ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाया

रिपोर्ट के मुताबिक थाना मल्हीपुर निवासी पीड़िता का एक हंसता-खेलता परिवार है. पीड़िता का पति मल्हीपुर चौराहे पर जूस और लस्सी की दुकान चलाता है. प्यार, इश्क और मोहब्त के सब्जबाग में फंसाकर पीड़िता का ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाने वाले आरोपी इरफान ने उसे अपनी जाल में फंसाया और फिर पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लग गया.

‘धर्म परिवर्तन कर अपने पति को छोड़कर उसके साथ भाग आए’

पीड़िता के मुताबिक जबरन गर्भपात कराने के बाद आरोपी इरफान ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. आरोपी पीड़िता से कहता था कि धर्म परिवर्तन कर वह पति को छोड़कर उसके साथ भाग आए, जब पीड़िता मना करती है तो आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था. 

इरफान का सारा खेल मल्हीपुर थाने के नाक के नीचे चलता रहा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इरफान का सारा खेल मल्हीपुर थाने के नाक के नीचे चलता रहा, लेकिन जब न्याय के लिए वो थाने पहुंची, तो पुलिस की चुप्पी ने उसे और तोड़ दिया. थक-हारकर अब पीड़ित पति-पत्नी ने श्रावस्ती के एसपी राहुल भाटी की चौखट पर दस्तक दी है और मामले में न्याय की गुहार की है. अब सवाल है कि पुलिस दरिंदे इरफान को सलाखों के पीछे कब भेजेगी? 

अश्लील वीडियो बना लिया और 6 महीने तक रेप करता रहा

पीड़िता का कहना है कि उसने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया और उसी के दम पर 6 महीने तक उसे डराता-धमकाता रहा. जब मैंने विरोध किया, तो कहने लगा कि ‘हिंदू धर्म छोड़ो और मुस्लिम बन जाओ, वरना ये वीडियो सोशल मीडिया में फैला दूंगा’। उसने रुबीना के साथ मिलकर मेरा गर्भपात भी कराया. मैं अपने ही घर में कैद होकर रह गई थी। मुझे बस इंसाफ चाहिए, उस दरिंदे को जेल होनी चाहिए”

पति की पीठ पीछे उसके घर में घुसपैठ कर रहा था आरोपी

​मामले की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पीठ पीछे इरफान नामक शख्स उसके घर में घुसपैठ कर रहा था. पति के मुताबिक रुबीना नामक एक औरत के साथ मिलकर आरोपी ने उसकी पत्नी को जाल में फंसाया और महीनों तक उसकी पत्नी के साथ रेप किया. पीड़ित ने बताया कि आरोपी पत्नी के साथ बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. उम्मीद है एसपी न्याय करेंगे. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version