सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मामूली तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार, 14 मई को दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 110 रुपये के मामूली उछाल के साथ 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 250 रुपये की तेजी के साथ 1,21,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत और यूएस फेड रेट पर इस समय निवेशकों की नजर है।

चांदी में दिखी बड़ी गिरावट

सोने से इतर चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव इस समय 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत पर है निवेशकों की नजर

इस समय निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जारी बातचीत पर है। यह पिछले एक दशक में पहली बार है, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप, शी जिनपिंग के साथ बीजिंग में कई बैठकें करेंगे। इन बैठकों के ट्रेड डील और आर्थिक समझौतों पर फोकस्ड रहने की उम्मीद है। साथ ही मिडिल ईस्ट संकट पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच बातचीत से भू-राजनीतिक तनाव कम होता है या वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत मिलता है, तो सोने के भाव गिर सकते हैं।

अमेरिका में महंगाई से सोने पर असर

अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। अप्रैल महीने की अमेरिकी खुदरा महंगाई दर 3.8 फीसदी के साथ 3 साल के उच्च स्तर पर रही है। इससे इस बात की आशंका बढ़ रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक यथावत रख सकता है। यही नहीं, अगर महगाई और बढ़ी तो ब्याज दरों को बढ़ाया भी जा सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट सोने से निकलकर उच्च ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करने लगते हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोन की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.51 फीसदी या 23.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,682.90 डॉलर प्रति औंस पर दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.35 फीसदी या 16.24 डॉलर की गिरावट के साथ 4,672.52 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.50 फीसदी या 2.24 डॉलर की गिरावट के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर सिल्वर स्पॉट 1.31 फीसदी या 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ 86.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version