अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बीजिंग में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अपने चीनी समकक्ष शी चिंनफिंग को महान नेता कहा और चीन के साथ शानदार भविष्य की बात कही। द्विपक्षीय वार्ता से पहले अपनी शुरुआती टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति से मिलना और उन्हें अपना दोस्त कहना उनके लिए सम्मान की बात है।

राष्ट्रपति शी और ट्रंप बीजिंग में अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन के लिए मिल रहे थे, जहां ईरान युद्ध, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान जैसे विभाजनकारी मुद्दों पर किसी बड़ी सफलता की उम्मीद कम ही है।

आप एक महान नेता: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। जब भी मुश्किलें आईं, हमने उन्हें सुलझाया। मैं आपको फोन करता था और आप मुझे। लोगों को नहीं पता, जब भी हमें कोई समस्या हुई, हमने उसे बहुत जल्दी सुलझा लिया।

उन्होंने आगे कहा कि आप एक महान नेता हैं, कभी-कभी लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आता, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं, क्योंकि यह सच है। आपके साथ होना एक सम्मान की बात है, आपका दोस्त होना एक सम्मान की बात है। हम साथ मिलकर एक शानदार भविष्य बनाने जा रहे हैं।

अमेरिकी सीईओ का जमावड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस यात्रा पर अपने साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कारोबारी नेताओं को लाए हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां केवल शीर्ष लोग ही आपको सम्मान देने आए हैं।

एनवीडिय के जेन्सेन हुआंग और टेस्ला के एलन मस्क सहित शीर्ष अमेरिकी सीईओ इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ट्रंप के साथ आए हैं। ट्रंप को उम्मीद है कि वह व्यापार और चीन द्वारा अधिक कृषि उत्पादों और यात्री विमानों की खरीद के सौदों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

साथ ही, मतभेदों को दूर करने और पिछले साल उनके टैरिफ बढ़ोतरी के बाद शुरू हुए व्यापार युद्ध की पुनरावृत्ति से बचने के लिए एक बोर्ड की स्थापना करेंगे।

अमेरिकी नेता ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन कहा है और वह चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version