अगर आप सोचते हैं कि पालतू जानवर महंगे नहीं होते हैं तो आप ये खबर पढ़कर हैरान हो जाएंगे. दुनिया में एक ऐसा तोता है जिसकी कीमत में आप एक लग्जरी BMW कार आसानी से खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं हायसिंथ मकाऊ (Hyacinth Macaw) की, जिसे दुनिया का सबसे महंगा तोता माना जाता है.

इस तोते की कीमत 1.2 करोड़ रुपये (लगभग 1,50,000 अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच सकती है. भारत में भी कुछ खास ब्रीडर्स और इंपोर्टेड पक्षियों के बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा है. अमीर लोग और पक्षी प्रेमी इसे स्टेटस सिंबल की तरह रखना चाहते हैं. भारत में भी कई जगहों पर इसकी कीमत बारह से पंद्रह लाख है लेकिन इंटरेनशनल मार्केट में ये करोड़ों में बिकता है.

हायसिंथ मकाऊ की खासियत
आकार: यह 3 फीट (लगभग 1 मीटर) तक लंबा हो सकता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला तोता है.
रंग: पूरे शरीर पर गहरा नीला रंग, जो इसे “ब्लू डायमंड बर्ड” का नाम देता है. आंखों के आसपास पीला घेरा इसे और भी आकर्षक बनाता है.
खान-पान: यह बेहद ताकतवर चोंच वाला होता है. नारियल को गाजर की तरह आसानी से चबा जाता है. इसका आहार मुख्य रूप से नट्स, बीज, फल और नारियल होता है.
उम्र: यह 50 से 80 साल तक जीवित रह सकता है. यानी अगर आप इसे खरीदते हैं तो यह कई पीढ़ियों तक आपके परिवार के साथ रह सकता है.
बुद्धिमत्ता: ये तोते बहुत होशियार होते हैं. वे कुछ शब्द बोल सकते हैं और अपने मालिक से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं.

हायसिंथ मकाऊ मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, बोलीविया और पैराग्वे के जंगलों में पाए जाते हैं. उनकी दुर्लभता और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने के कारण ये CITES (संरक्षण समझौते) की सूची में शामिल हैं. अवैध व्यापार के कारण इनकी संख्या तेजी से घट रही है, जिससे कीमत और बढ़ गई है.

अन्य महंगे तोते
ब्लैक पाम कॉकाटू – इंडोनेशिया का दुर्लभ तोता, कीमत कई लाख रुपये.
एक्लेक्टस तोता – नर हरे और मादा लाल-बैंगनी रंग की. भारत में भी अच्छी कीमत मिलती है.
अफ्रीकन ग्रे तोता – सबसे ज्यादा बोलने वाला तोता. भारत में ₹1.5 लाख तक मिल सकता है.
स्पिक्स मकाऊ – बेहद दुर्लभ, कभी-कभी लाखों-करोड़ों में बिकता है

इतनी महंगी कीमत क्यों?
इन तोतों की कीमत इनकी दुर्लभता की वजह से है. आकर्षक नीला रंग और बड़ी साइज इसे खास बनाती है. साथ ही लंबी उम्र और उच्च बुद्धिमत्ता के कारण लोग इसे पालना चाहते हैं. पालन-पोषण में विशेष देखभाल की जरूरत होती है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version