उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है, जहां एक 31 वर्षीय महिला ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया है. यह पहला ऐसा मामला है जब पांच दिन के अंतराल में किसी महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है. प्रसूता की डिलीवरी कराने वाले डाक्टरों ने बताया कि शुरूआती जांच और अल्ट्रासाउंड में ही उन्हें पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं.  

जोखिम के बावजूद परिवार ने बच्चों को जन्म देने का फैसला किया

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्लभ घटना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल की है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रसूता के परिवार को महिला के गर्भावस्था के जोखिम के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया. अमीना की शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं, जिसके बाद से अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम लगातार महिला की निगरानी कर रही थी.

किसी महिला द्वारा 5 दिन में 4 बच्चों का जन्म देने का पहला मामला 

गौरतलब है किसी महिला द्वारा 5 दिन चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला है. महिला को 6 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 मई को अमीना ने सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को दोबारा प्रसव हुआ, जिसमें एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ. इस तरह कुल 5 दिन में चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं.

ऑपरेट करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि एक साथ 4 बच्चों का जन्म होना अपने आप में दुर्लभ है, लेकिन चारों बच्चों का सामान्य प्रसव से जन्मना और मां का स्वस्थ रहना चिकित्सा क्षेत्र में बेहद खास है. जन्म के समय 1 नवजात कमजोर था, इसलिए उसे कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. हालांकि अब सभी बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

अस्पताल में मां और बच्चों की देखभाल के लिए किए गए विशेष इंतजाम

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मां और बच्चों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. महिला के पति आलिम ने बताया कि यह उनकी पहली डिलीवरी है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद भी किया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह अस्पताल में पहला ऐसा मामला है, जहां एक महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version