PM मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार
भारत और यूएई के बीच 5 बड़ी डील
1. भारत और UAE के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए एक फ्रेमवर्क पर समझौता
2. रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर MoU
3. लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति पर समझौता
4. वडिनार में जहाज मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने पर MoU
5. भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा
टीम इंडिया’ और ‘टीम UAE’ मिलकर बहुत करीब से काम करती हैं
पीएम मोदी की यात्रा से पहले भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए UAE की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने कहा कि हर बार जब हमें लगता है कि हम किसी पहाड़ की चोटी पर पहुंच गए हैं, तो हमें पता चलता है कि पहुंचने के लिए एक और चोटी बाकी है। जब हमने कुछ साल पहले CEPA (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) पर हस्ताक्षर किए थे, जो एक ऐतिहासिक समझौता था और जिसके तहत हमने 100 अरब डॉलर से अधिक के व्यापार का अपना शुरुआती लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है तो अब हम एक और बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। 200 अरब डॉलर का व्यापार। लेकिन मैं पूरे भरोसे के साथ यह कह सकती हूं कि ‘टीम इंडिया’ और ‘टीम UAE’ मिलकर बहुत करीब से काम करती हैं। हम और अधिक संभावनाओं को खोजते हैं और उन्हें साकार करते हैं। इसलिए, आज हम टेक्नोलॉजी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर ज्यादा बात करते हैं। हम क्वांटम और सुपरकंप्यूटिंग पर ज्यादा चर्चा करते हैं। हम इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) के उन क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, जिनकी शुरुआत PM मोदी ने कुछ साल पहले IMEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर) के जरिए की थी। तो, लगातार नई-नई चीजें सामने आती रहती हैं, और हर बार जब आपको लगता है कि आप किसी शिखर पर पहुंच गए हैं, तो आपको पता चलता है कि पहुंचने के लिए अभी और भी चोटियां बाकी हैं और ऐसा करने का भारत जैसे मित्र और साझेदार के साथ काम करने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है!

