रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जा रहा है। आपको बता दें कि अशोक सिंह विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और इसके चलते उन्हें अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया। अशोक सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल के संपादक चंद्रभूषण वर्मा एवं पत्रकार मुकेश टिकरिहा ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है एवं अशोक सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भाई अशोक सिंह का निधन, छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल की विनम्र श्रद्धांजलि….
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
