रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक आज पेंड्रा में संपन्न हुई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को तेज करते हुए आज जिले में सभी पेंशन विहीन साथियों के द्वारा कई योजनाएं बनाई गई कि किस तरह अधिक से अधिक साथियों के सहयोग से सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली की जाए एवं बाजार आधारित एनपीएस जो कर्मचारियों के ऊपर थोपी गई है जो कर्मचारियों के हित में नहीं है जिससे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं है उसे हटाया जाए। अपनी गति को तेज करते हुए संगठन ने आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से नए ब्लॉग बनाने की घोषणा की एवं वहां नई कार्यकारिणी भी बनाई गई जिसकी शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि जयराम यादव को गौरेला पेंड्रा मरवाही का उपाध्यक्ष एवं दुर्गेश सिंह राजपूत को पसान ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया साथी श्री गुप्ता के द्वारा बताया गया कि पिछले सप्ताह हुए प्रदेश स्तर की बैठक में हमारे जिले के साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी में भी जगह दी गई जिसमें रश्मि नामदेव को प्रदेश सह सचिव जितेन जयसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री एवं पीयूष कुमार गुप्ता को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। जिला कार्यकारिणी के द्वारा सभी नव निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं उनसे बेहतर कार्य की कामना भी की गई। जिला अध्यक्ष के द्वारा आज की बैठक में उपस्थित हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया। आज के बैठक में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा पसान ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश राजपूत जीतेंद्र शुक्ला, भागीरथी रिचा सोनी सुश्री मीना शर्मा रश्मि अलका नामदेव प्रीति गुप्ता ज्योति कंवर राजकुमार साहू मनोज कश्यप ओमप्रकाश सोनवानी विशाल दीपक श्रीवास्तव अजय चौधरी एवं पसान से आए लगभग 40 साथी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version