मुंबई। फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी का नाम “मियू” रखा है। इस पावर कपल ने इस खास घोषणा को एक खूबसूरत पेस्टल विजुअल के साथ साझा किया है, जिसमें बच्ची का नन्हा हाथ नजर आ रहा है और तस्वीर पर लिखा है, “एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है।”

पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने यह भी लिखा है कि अब उनकी प्यार की निशानी को एक नाम मिल गया है। नाम का खास मतलब भी उन्होंने बताया है कि मियू का अर्थ है खूबसूरती, कोमलता और प्यार का प्रतीक। बेटी के नाम के खुलासे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल एटली और प्रिया एटली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसकी सादगी और भावुक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version