दुर्ग – वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने X पोस्ट में दुःख जताते हुए कहा, वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक श्री रिकेश सेन जी के बड़े भाई दिनेश सेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति…

विधायक रिकेश सेन का पोस्ट

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे बड़े भाई श्री दिनेश सेन जी का आज रात्रि दिनांक 17/5/2026 को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान वैशाली नगर से शाम 4:00 बजे राम नगर मुक्तिधाम, भिलाई के लिए निकलेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version