बिहार– मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल में मासूम बच्चों के साथ कर्मियों  के जरिए की जा रही बेरहमी से पिटाई का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को इस मामले पर संज्ञान लेने अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पूर्वी तुषार कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल परिसर पहुंचकर मामले की गहन जांच की. जांच के दौरान स्कूल प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन की कई बड़ी कमियां और गंभीर खामियां उजागर हुई हैं. 

 मूक बाधिर बच्चों ने इशारों में सुनाई अपनी दास्तान

इस पूरे मामले में सबसे भावुक और झकझोर देने वाला पल तब सामने आया, जब मीडिया का कैमरा स्कूल परिसर में दाखिल हुआ. कैमरे को देखते ही क्लास में बैठे मूक-बधिर बच्चे जो बोल पाने में असमर्थ इसके बावजूद उन्होंने  इशारों-इशारों में अपने साथ होने वाली हैवानियत और अत्याचार की पूरी दास्तान बयां कर दी. बच्चों के इशारे साफ बता रहे थे कि उन्हें यहां किस कदर प्रताड़ित किया जाता रहा है.

 दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

मामले की जांच को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार ने जानकारी दी कि  स्कूल में हर जगह के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया.  जिसे देखने के बाद स्कूल के बंद कमरों में बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की कड़ियां सामने आई. उन्होंने कार्रवाई को लेकर कहा कि उन्होंने आगाह किया कि इस पूरे मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

क्या था मामला

दरअसल, बीते दिनों मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में स्थित बागेश्वरी मूक बाधिर स्कूल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुए थे, जिसमें स्कूल के कर्मियों के जरिए मूक बाधिर बच्चों की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी. इस जघन्य  वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूरे मामले में तुरंत  संज्ञान लेते हुए  स्कूल के प्रबंधक संजय कुमार और हॉस्टल के केयर टेकर राजू कुमार के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

बाल गृह की सुरक्षा पर उठे सवाल

 प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्कूल के सारे शिक्षक और प्रबंधन ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी से माफी मांगी थी. साथ ही यह दिखाने की कोशिश की थी कि इस तरह की घटना भविष्य में अब दोबारा नहीं होगी और जो हुई है वह भूल से हुई है. लेकिन  माफी मांगने के बाद अचानक निरीक्षण में जो तस्वीर स्कूल की निकलकर सामने आई वह डरा देने वाली है. बच्चों ने जिस तरह से अपने ऊपर होने वाले हैवानियत की दास्तान को सामने रखा है उसके बाद अब जिले के तमाम बाल गृह की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version