गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ कमरे में देखा तो आग बबूला हो गया। गुस्से में आए पति ने सबसे पहले प्रेमी की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर पत्नी को लाठी से पीट कर सर फोड़ दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों तरफ खून पसरा मिला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पिपराती गांव के रहने वाले जितेंद्र निषाद तमिलनाडु में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता है। पत्नी और दो बच्चे गांव पर ही रहते हैं। 15 दिन पहले जितेंद्र अपने गांव वापस लौटा था। रविवार की दोपहर किसी काम से वह घर से बाहर गया था और बच्चे शिवम और सत्यम अपने मामा के घर गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पत्नी गुंजा ने अपने प्रेमी यूट्यूबर कुलदीप शर्मा को फोन कर घर बुला लिया।

अचानक घर लौट आया पति

बताया जा रहा है कि शाम लगभग 5:30 बजे अचानक से पति जितेंद्र घर वापस लौट आया। जैसे ही उसने दोनों को कमरे में अकेले देखा तो आग बबूला हो उठा। गुस्से में उसने पास रखा धारदार हथियार और लाठी उठाई। प्रेमी और पत्‍नी को घायल कर वह भाग गया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

यूट्यूब पर प्रेमी संग वीडियो बनाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, गुंजा अपने प्रेमी कुलदीप शर्मा के साथ यूट्यूब पर वीडियो बना चुकी थी। इसकी जानकारी पति को हुई थी तो जमकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार दोनों घायलों का इलाज फिलहाल एम्स में चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version