डेस्क :  जहां आज भी समाज के कई हिस्सों में पीरियड्स को शर्म, झिझक और छुपाने वाली चीज माना जाता है, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। स्मृति मंधाना ने कहा कि पीरियड्स यानी मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य और नेचुरल प्रक्रिया है, इसलिए इस पर बात करते समय किसी भी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। मुंबई में आयोजित एक मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुईं मंधाना ने बताया कि आज भी गांवों और छोटे शहरों में पीरियड्स जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं होती। लोग इसे छुपाने की कोशिश करते हैं, जबकि जागरूकता और खुली बातचीत ही इस विषय से जुड़ी झिझक और गलत धारणाओं को खत्म कर सकती है।

गांवों में आज भी दबी जुबान में होती है बात

स्मृति मंधाना ने कहा, गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है। इसे छुपाया जाता है, जबकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर बिना झिझक के चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और खुली बातचीत से समाज में मौजूद गलत धारणाओं और शर्म की भावना को खत्म किया जा सकता है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की कही बात

स्मृति मंधाना ने कहा कि वह अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगी ताकि गांव-गांव तक पीरियड्स और महिलाओं की स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैले। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं और वह आगे भी इससे जुड़ना चाहेंगी।

स्कूली छात्राओं से मिलकर हुईं भावुक

इस दौरान स्मृति मंधाना क्रिकेट खेलने वाली स्कूली छात्राओं से भी मिलीं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलकर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। उन्होंने छात्राओं को खेल को गंभीरता से लेने और मेहनत करने की सलाह दी। क्रिकेट में अच्छा करियर बनाया जा सकता है। मेहनत करना जरूरी है, लेकिन खेल का आनंद लेना भी उतना ही जरूरी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version