अमरोहा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मार दी. घटना में कार चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना उस वक्त घटी, जब 5 युवक राममुर से दिल्ली जाने की तैयारी में थे. इस दौरान उनकी ट्रेन छूट गई. ट्रेन छूटने के बाद युवक कार से दिल्ली जाने के लिए निकले. गजरौला में हाइवे पर पहुंचे ही थे कि उनकी कार आगे चल रही वाहन से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना में कार चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए.
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.

