महाराष्ट्र के रत्नागिरी तालुका के वटाड पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंभारी फाटा में मंगलवार (19 मई) सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. सुबह करीब 7:30 बजे जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गई एक महिला के हाथ में अचानक देसी बम फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

धमाके में महिला के बाएं हाथ की कई उंगलियां कटीं

घायल महिला की पहचान रेशमा प्रमोद सुर्वे (45) निवासी जंभारी फाटा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रेशमा रोज की तरह जंगल क्षेत्र में लकड़ियां इकट्ठा करने गई थीं. इसी दौरान उन्हें जमीन पर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जैसे ही उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, वह अचानक विस्फोट हो गया. धमाके में उनके बाएं हाथ की कई उंगलियां कट गईं और हाथ बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत रत्नागिरी जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया.

पुलिस ने इलाके से 25 जिंदा देसी बम किए बरामद

घटना की सूचना मिलते ही जयगढ़ पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान इलाके से 20 से 25 जिंदा देसी बम बरामद होने से पुलिस भी हैरान रह गई. इसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया. बम निरोधक दस्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री वहां किसने और किस लिए छिपाकर रखी थी. इस घटना के बाद पूरे जंभारी इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version