नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 पर्यवेक्षकों (Supervisors) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है. यह प्रशासनिक तबादले मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक लागू किए गए हैं. इस सूची में मुख्य रूप से मोनिका गुप्ता को महासमुंद ग्रामीण से रायपुर (तिल्दा), निधि वर्मा को कोण्डागांव-02 से दुर्ग शहरी, श्वेता सिंह को दुर्ग शहरी से कोण्डागांव-02, कंचन गौतम को धमधा से दुर्ग ग्रामीण, चिंता तिवारी को रामानुजनगर से भरतपुर (एम.सी.बी.), किरण शर्मा को बैकुण्ठपुर से सिमगा, सुशीला ध्रुव को सहसपुर लोहारा से मुंगेली, किरण देवांगन को मालखरौदा से धरसींवा-02, अगुस्टीना तिग्गा को नांदघाट से बिल्हा-02 (सरकंडा), नेहा मरावी को बगीचा से कोरबा ग्रामीण, अनुभूति पाण्डेय को कोरबा ग्रामीण से बगीचा, छाया मंडावी को छिंदगढ़ से धमधा और दिव्य रोशनी शर्मा को सरकण्डा से छिंदगढ़ परियोजना में स्थानांतरित किया गया है.

अन्य अधिकारियों को भी नवीन पदस्थापना सौंपी गई है. इनमें आरती पैकरा को बरमकेला से लखनपुर, सुरतिया खरे को भटगांव से धरसींवा-02, वर्षा अग्रवाल को सरायपाली से धरसींवा-02, पूजा चौबे को रामचन्द्रपुर से दरिमा, गोरेती लकड़ा को अम्बिकापुर ग्रामीण से रामचन्द्रपुर, ज्योति बाला यादव को मस्तुरी से प्रेमनगर, अंजली सोनी को भरतपुर से पाली, कौशिल्या पाटले को पाली से भरतपुर, रानू जाजोदिया को बिलासपुर से बैकुण्ठपुर, विभा मसीह को सहसपुर लोहारा से मुंगेली-01, संजू तिवारी को बिल्हा-02 से सोनहत, कमला राय को पथरिया से सकरी, उषा वर्मा को बीजापुर से नगरी सिहावा, पूर्णिमा उपाध्याय को जिला कार्यालय बिलासपुर से बीजापुर, मनप्रीत कौर छाबड़ा को बिलासपुर शहरी से पत्थलगांव, सतरूपा सोनी को कवर्धा से पथरिया तथा अल्पना दुबे को बलौदा से बिल्हा (बिलासपुर) में पदस्थ किया गया है. शासन ने स्पष्ट निर्देशित किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थानांतरण के संबंध में जारी पूर्व दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version