जब भी हम किसी देश की कल्पना करते हैं, तो हमारे दिमाग में चौड़ी सड़कें, लंबे हाईवे और शहरों को जोड़ने वाले रास्ते जरूर आते हैं. सड़कें किसी भी देश की पहचान मानी जाती हैं, क्योंकि इन्हीं के जरिए लोग एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच पाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है, जहां शहरों को आपस में जोड़ने के लिए कोई सड़क ही नहीं है? जी हां, यहां आप कार लेकर एक शहर से दूसरे शहर तक नहीं जा सकते. सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है.

दरअसल, इस अनोखे देश का नाम ग्रीनलैंड(Greenland) है. यह देश अपनी बेहद ठंडी जलवायु और विशाल बर्फीली चादरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा मोटी बर्फ से ढका हुआ है. चारों तरफ फैले ग्लेशियर, ऊंचे पहाड़ और गहरी खाड़ियां इस जगह को बेहद अलग और कठिन बना देते हैं. यही कारण है कि यहां शहरों और कस्बों को जोड़ने के लिए बड़े रोड नेटवर्क या नेशनल हाईवे नहीं बनाए जा सके हैं. छोटे कस्बों के अंदर कुछ सड़कें जरूर हैं, लेकिन एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए कोई सड़क मौजूद नहीं है.

आखिर सड़कें क्यों नहीं बन पाईं?
ग्रीनलैंड में सड़कें ना होने की सबसे बड़ी वजह इसका कठिन भूगोल और मौसम है. यहां का तापमान ज्यादातर समय बेहद कम रहता है. सर्दियों में भारी बर्फबारी और तेज बर्फीले तूफान आम बात है. इसके अलावा यहां की आबादी भी बहुत कम है और लोग दूर-दूर बसे हुए हैं. ऐसे में हजारों किलोमीटर लंबी सड़कें बनाना ना सिर्फ मुश्किल है बल्कि बेहद महंगा भी माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यहां सड़कें बनाना और फिर उनका रखरखाव करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा.

फिर लोग सफर कैसे करते हैं?
अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर यहां सड़कें नहीं हैं, तो लोग एक जगह से दूसरी जगह कैसे जाते होंगे? ग्रीनलैंड में यात्रा का सबसे बड़ा साधन हवाई सेवा है. यहां छोटे विमान और हेलीकॉप्टर लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. कई जगहों पर नाव, जहाज और फेरी सर्विस का भी इस्तेमाल किया जाता है. सर्दियों में जब पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है, तब लोग स्नोमोबाइल और डॉग स्लेज का सहारा लेते हैं. डॉग स्लेज यानी कुत्तों द्वारा खींची जाने वाली बर्फ गाड़ियां आज भी यहां यह इस्तेमाल होता है.

अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड सिर्फ अपनी अनोखी व्यवस्था के लिए ही नहीं बल्कि शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए भी काफी मशहूर है. यहां के विशाल ग्लेशियर, बर्फीले पहाड़ और आसमान में दिखने वाली नॉर्दर्न लाइट्स पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं. यहां रहने वाला इनुइट समुदाय सदियों से इस कठिन मौसम में जीवन जीता आ रहा है. उनकी संस्कृति और जीवनशैली भी दुनियाभर के लोगों के लिए काफी दिलचस्प मानी जाती है.

वैज्ञानिकों के लिए भी बेहद खास जगह
ग्रीनलैंड वैज्ञानिकों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जलवायु परिवर्तन(Climate Change) का असर यहां तेजी से दिखाई दे रहा है, क्योंकि यहां की बर्फ लगातार पिघल रही है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ग्रीनलैंड की बर्फ तेजी से पिघलती रही, तो आने वाले समय में समुद्र का जलस्तर बढ़ सकता है. इसका असर दुनिया के कई तटीय देशों पर पड़ सकता है. इसी वजह से दुनियाभर के रिसर्चर्स यहां के मौसम, ग्लेशियर और पर्यावरण पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version