Gujarat Gangrape Case: गुजरात के राजकोट से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता को उसकी ही एक सहेली ने इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी डेविल से मिलवाया था, जिसके बाद धीरे-धीरे यह पूरा नेटवर्क तैयार हुआ. आरोपी “डेविल” नाम के व्यक्ति ने पहले पीड़िता से ऑनलाइन दोस्ती की और फिर उसे भरोसे में लेकर अलग-अलग जगहों पर बुलाया. इसके बाद आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाकर कई बार शारीरिक शोषण किया. मामले में 50 दिनों में कई जगहों जैसे घर, होटल और कार में अपराध होने की जानकारी सामने आई है.

सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर नाबालिग को अपने जाल में फंसाया. बाद में अन्य आरोपियों ने भी इस अपराध में हिस्सा लिया और अलग-अलग तारीखों पर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया. आरोप है कि इस पूरी घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल रहे, जिनमें पीड़िता की सहेली का नाम भी सामने आया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (सहेली) सहित डेविल, साहिल, मिहिर, रजाक, धवल, आशिफ और सुल्तान सहित कुल 8 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version