रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में 22 वर्षीय युवक ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को विधानसभा रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव जायसवाल (22) के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग का छात्र था और मूल रूप से बड़ी कोनी, आईटीआई वार्ड नंबर-08, थाना कोनी, बिलासपुर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम लक्ष्मण कुमार जायसवाल बताया गया है। जानकारी के अनुसार गौरव अशोका रत्न सोसाइटी के ब्लॉक नंबर-09 में मौजूद था। इसी दौरान वह 6वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही है जांच

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक के मोबाइल, पारिवारिक परिस्थितियों और हालिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version